रविवार, 15 मार्च 2020

यौन समस्या दूर कर घोड़े जैसी ताकत देता है ये अश्वगंधा (Ashwagandha)

सोर्स : गूगल इमेजेज

अश्वगंधा एक ऐसा पौधा है जिसे आयुर्वेद में बेहतरीन औषधियों में से एक माना गया है। अश्वगंधा का वैज्ञानिक नाम विथानिया सोम्निफेरा है। सामान्य बोलचाल में इसे अश्वगंधा के साथ-साथ इंडियन जिनसेंग और इंडियन विंटर चेरी भी कहा जाता है।
इसकी जड़ और पत्तों की सुगंध अश्व के मूत्र जैसी होती है। इसीलिए इसे अश्वगंधा के नाम से पुकारा जाता है। यह कई बीमारियों को जड़ से खत्म करने की बेहतरीन औषधि है। इसकी जड़ों और पत्तियों से कई तरह की दवाएं निर्मित होती हैं। अश्वगंधा का इस्तेमाल दवा के रूप में, चूर्ण और कैप्सूल के रूप में भी किया जाता है। मुख्य रूप से इसे सुखाने के बाद इसका इस्तेमाल जड़ी-बूटी के रूप में किया जाता है। अश्वगंधा को कई बीमारियों में रामबाण माना जाता है।

अश्वगंधा के फायदे

सोर्स : गूगल इमेजेज
  • अश्वगंधा कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी में बहुत असरकारी है। तमाम रिसर्च में यह निष्कर्ष निकला है कि अश्वगंधा कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है। साथ ही कैंसर के नए सेल्स भी नहीं बनने देता। यह शरीर में रिएक्टिव ऑक्सीजन स्पीशीज का निर्माण करता है, जो कैंसर सेल्स को खत्म करने और कीमोथैरेपी से होने वाले साइड इफेक्ट्स से भी बचाने में मदद करता है।
  • अश्वगंधा मानसिक तनाव जैसी गंभीर समस्या को ठीक करने में काफी कारगर है। यह शरीर और मानसिक संतुलन को ठीक रखने में असरकारी है। इससे अच्छी नींद आती है। नींद अच्छी आने पर कई समस्याओं से खुद ब खुद छुटकारा मिल जाता है।
  • अश्वगंधा में मौजूद ऑक्सीडेंट इम्युन सिस्टम को मजबूत करता है, जो आपको सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से लड़ने की ताकत देता है। अश्वगंधा ह्वाइट ब्लड सेल्स और रेड ब्लड सेल्स दोनों को बढ़ाने का काम करता है, जिससे कई गंभीर शारीरिक समस्याओं में लाभ मिलता है।
  • महिलाओं में सफेद पानी की वजह से उनका शरीर कमजोर होने लगता है। इसका असर उनके गर्भाशय में भी पडता है, लेकिन अश्वगंधा के सेवन से महिलाओं को इस रोग से निजात मिल सकती है। 
  • अश्वगंधा का इस्तेमाल आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। रोज दूध के साथ लेने से आंखों के अलावा तनाव से भी बचा जा सकता है।
  • अश्वगंधा का इस्तेमाल सूजन और दर्द को कम करने लिए भी किया जाता है।
  • ऐसा पाया गया है कि इसकी जड़ों को पीसकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी भरता है।
  • सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये इम्यून सिस्टम को मज़बूत करता है।
  • त्वचा के रोगों को दूर करने में भी काफी मददगार है। ये न स़िर्फ झुर्रियों को कम करता है, बल्कि चर्म रोग को भी काफी हद तक ठीक करता है।
  • डायबिटीज़ को नियंत्रित करता है। ब्लड शुगर को कम करता है और इंसुलिन सेंसिटिविटी को मसल्स सेल्स में इंप्रूव करता है।
  • पुरुषों में मसल्स मास को बढ़ाकर, बॉडी फैट्स कम करता है और स्ट्रेंथ देता है।
  • अश्वगंधा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स एजिंग प्रोसेस को स्लो करता है। त्वचा को फ्री रैडिकल्स से बचाता है। यह टोनर के रूप में भी इस्तेमाल हो सकता है।
  • अश्वगंधा स्काल्प सर्कुलेशन को इंप्रूव करता है और बालों को मज़बूत बनाता है। डैंड्रफ से छुटकारा दिलाने में मददगार है।
  • बालों के रंग के लिए ज़िम्मेदार मेलिनन के उत्पादन को बढ़ाता है, जिससे सफेद बालों को फिर से काला कर देता है।
  • अश्वगंधा सेक्स लाइफ को बेहतर बनाता है। अश्‍वगंधा मेल हार्मोन लेवल और रिप्रोडक्टिव हेल्थ को इंप्रूव करता है। ये पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद करता है। इसके सेवन से स्पर्म काउंट बढ़ता है। टेस्टोस्टेरॉन हार्मोन को बढ़ाने में मदद करता है। यह सेक्स के दौरान होने वाली थकान को कम करता है और एनर्जी देता है। अश्‍वगंधा से कई शक्तिवर्धक दवाएं निर्मित होता हैं, जो सेक्स से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाती हैं।

अश्वगंधा से नुकसान  

  • ब्लड प्रेशर से पीड़ित मरीजों को अश्वगंधा डॉक्टर के परामर्श से ही लेना चाहिए। जिनका बीपी लो रहता है उन्हें अश्वगंधा का सेवन कतई नहीं करना चाहिए।
  • अश्वगंधा का अधिक इस्तेमाल पेट के लिए हानिकारक हो सकता है। इसको लेने से डायरिया की समस्या हो सकती है। इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
  • अश्वगंधा का बहुत दिनों तक इस्तेमाल आपको नुकसान भी पहुंचा सकता है। अश्वगंधा का सही डोज़ न लेने से आपको उल्टी और जी मिचलाने जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अश्‍वगंधा का सेवन कतई न करें। साथ ही ऑटोइम्यून डिसीज़ से पीड़ित लोगों को भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • जिन लोगों को थायरायड की समस्या है और वो थायरॉइड की दवाइयां खा रहे हैं, तो उन्हें भी अश्‍वगंधा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे थायराइड हार्मोन लेवल बढ़ने का खतरा होता है। इसके सेवन से ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है।

(नोट : भले ही अश्वगंधा बहुत लाभकारी है, लेकिन इसका इस्तेमाल अपने चिकित्सक या काबिल वैद्य के परामर्श के ही करें।)


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें