बुधवार, 25 मार्च 2020

स्वस्थ जीवन शैली जिंदगी में भर देगी इंद्रधनुषी रंग


सोर्स : गूगल इमेजेज
हम सब जानते और मानते हैं कि सेहत ही धन है। एक अच्छी सेहत का मालिक भी बनना चाहते हैं। किसी अच्छी सेहत वाले को देखकर रस्क भी होता है कि काश हम भी ऐसे होते।
लेकिन उसे बॉडी, फिगर या सेहत को पाने के लिए लोग कितना वर्कआउट करते हैं, क्या कभी आपने सोचा है। चलिए किसी को आदर्श बनाते की बजाय सामान्य रूप से स्वस्थ रहने के लिए ही आप भला रोजाना क्या करते हैं। इसका कोई जवाब हमारे पास नहीं होता। इसकी वजह है कि हमने जिस आधुनिक जीवन शैली को अपनाया है, वह हमें और कुछ करने की इजाजत ही नहीं देता। खूब जोश में आकर कई बार हम जिम आदि का सहारा ले तो लेते हैं, लेकिन कुछ दिन के बाद उसे भी छोड़ देते हैं। कुछ दिन के बाद सबकुछ वही पुराने ढर्रे पर आ जाता है। तो फिर आखिर केसे रहें स्वस्थ। आखिर क्या हो हमारी जीवन शैली जो हमें लंबी उम्र तक दिल, दिमाग और शरीर से सेहतमंद बनाए रखे। यहां दी गई कुछ बातों को अपनाकर आप अपने आपको फिटनेस का सरताज बना सकते हैं-

हेल्दी डाइट

सोर्स : गूगल इमेजेज
शरीर को एनर्जेटिक बनाए रखने के लिए क्या चाहिए। जवाब होता है अच्छी डाइट। दिनभर के लिए ऊर्जा प्राप्त करने को सबेरे हेल्डी ब्रैकफास्ट बहुत आवश्यक है। अगर सबेरे अच्छा न किया तो कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं धीरे-धीरे घेर लेती हैं। नाश्ते में जहां तक संभव हो दो केले अवश्य खाने चाहिए। यह शरीर को ऊर्जावान बनाए रखता है। यह हृदय रोगों से भी दूर रखने में मददगार होता है। अपने आहार में कच्चे खाद्य पदार्थों को शामिल जरूर करना चाहिए। हालांकि अभी कोरोना वायरस के संक्रमण का वक्त है। इसलिए कच्चे आहार से तो बचना चाहिए, लेकिन सामान्य दिनों में कच्चे पदार्थों का सेवन बहुत लाभकारी है। अधिक से अधिक सलाद खाने के अलावा भोजन में अंकुरित चनों और दालों को प्रयोग बेहतर माना जाता है। मौसमी फलों का नियमित सेवन कई बीमारियों को दूर रखता है। सुबह और शाम के स्नैक्स में ड्राईफ्रूट्स का उपयोग किया जा सकता है।

व्यायाम करें

सोर्स : गूगल इमेजेज
अपनी जिंदगी सिर्फ ऑफिस में जाय ना करें, बल्कि कुछ समय परिवार वालों के साथ किसी अच्छी जगह पर घूमने फिरने के लिए जाएं। इससे आपको तनाव से राहत और खुशी मिलेगी। व्यायाम से शरीर के अतिरिक्त वजन को कम करने में मदद मिलती है। व्यायाम शरीर की अतिरिक्त कैलोरी को बर्न करता है। नियमित व्यायाम से आपके शरीर में बीमारियों से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। स्फूर्ति बनी रहती है। यहां तक कि सुबह सिर्फ 5 मिनट का भी मेडिटेशन बहुत कारगर होता है। सुबह जल्दी उठने और रात को जल्दी सोने की आदत डालनी चाहिए। क्योंकि इससे अनियमित जीवनशैली में भी सुधार आएगा।

खूब पीयें पानी

पानी शरीर की बहुत सारी समस्याओं और बीमारियों को खुद ब खुद समाप्त कर देता है। इसलिए कोई भी मौसम हो, आपको दिनभर में करीब 4 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए। लेकिन यह भी ध्यान रखना चाहिए कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से बचें। क्योंकि यह पाचन क्रिया में व्यवधान पैदा करता है। इसलिए खाना खाने से कम से एक घंटा पहले या बाद में पानी पीना चाहिए। हमारी आधुनिक जीवनशैली में फ्रिज का महत्व बहुत बढ़ गया है। लेकिन गर्मियों में फ्रिज का रखा पानी पीने से बचना चाहिए। यदि यह संभव न हो सके तो गर्मियों में बाहर से आते ही तुरंत ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। बल्कि सादा और ठंडे पानी का मिश्रण कर लेना चाहिए।

अपने आपको प्‍यार करें

सोर्स : गूगल इमेजेज
जिंदगी का एक बहुत जरूरी काम है अपने आपको प्यार करना। जो अपने आपसे प्यार करेगा, वह अपनी सेहत और खुशहाल जिंदगी के लिए कुछ भी करेगा। जिंदगी में खुश रहना सीखें। तनाव दूर करने का उपाय करें, स्वच्छ सुथरा रहें। ठंडे पानी से स्नान करें, हेल्थ स्पा ले, व्यायाम करें, या फिर कोई अच्छी किताब पढ़ें। माहौल को खुशनुमा बनाए रखें। ज्यादा से ज्यादा समय परिवार के साथ बिताएं। इन सब से आपका तनाव काफी कम होगा।

धूम्रपान छोड़ें

सोर्स : गूगल इमेजेज
पुरुषों के लिए एक अहम बात। यदि आपके अंदर धूम्रपान या इस जैसी अन्य कोई आदत है तो इसे छोड़ देनी चाहिए। स्वस्थ जीवन के लिए यह बहुत जरूरी है कि अच्छी जीवन शैली अपना कर तनावमुक्त हो सकते हैं। शुरुआत में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन अपना और परिवार का ख्याल करके तुलना कीजिए कि जिंदगी में क्या जरूरी है। आप हमेशा यही पाएंगे कि आपका स्वस्थ रहना जरूरी है। आपके लिए आपका परिवार जरूरी है। फिर इसके बीच में धूम्रपान आखिर क्या कर रहा है। इसे तत्काल अपने से दूर कीजिए।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें